चेन्नई (तमिलनाडु), 10 अगस्त चेन्नई के गिंडी स्थित ओलंपिया टेक पार्क के पास मशहूर संगीतकार एआर रहमान के बेटे एआर अमीन की लग्जरी कार आज तड़के एक अन्य कार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई और सभी लोग मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बच गए। अडयार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है कि आज तड़के करीब 3:30 बजे अमीन अपने एक दोस्त के साथ कार में सवार होकर गिंडी की ओर जा रहे थे।। कार गिंडी ओलंपिया टेक पार्क सिग्नल के पास पहुंची, तभी बगल से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई। इस दौरान दोनों कारें साइड से क्षतिग्रस्त हो गईं।
एआर रहमान के बेटे अमीन और उनके दोस्त को केवल मामूली खरोंच और चोट आईं। इसके बाद वे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल गए, जहां प्राथमिक उपचार लेने के बाद सुरक्षित घर लौट आए। दूसरी कार में सवार रैपिडो चालक/यात्री को भी मामूली चोट आई। पुलिस के अनुसार, वह सरकारी अस्पताल जाकर उपचार कराने के बाद घर लौट गया। घटनास्थल पर पहुंची अडयार यातायात जांच प्रभाग की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों कारों को जब्त कर लिया। इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
Breaking News
- लोकसभा ने न्यायाधिकरण सुधार विधेयक पारित किया, जिसका उद्देश्य न्यायाधिकरणों की पारदर्शिता और कार्यकुशलता में सुधार करना है।
- संसद ने बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल पारित किया, जिसके तहत डिजिटल बैंकिंग रिकॉर्ड को कानूनी साक्ष्य के रूप में मान्यता दी गई।
- बांग्लादेश में 20 अगस्त को राष्ट्रपति चुनाव, 35 साल बाद पहली बार हो सकती है ‘बैलट बैटल’
- टाइफून डॉल्फिन के पूर्वी चीन के कुछ हिस्सों में कहर बरपाने के बाद दस लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
- सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, पांच सत्रों में सोना 8,600 रुपये से ज्यादा महंगा
- अमेरिका-ईरान समझौते के बीच भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत
- वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत का अभियान तीन मेडल के साथ खत्म
- पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों की सफलता को सराहा
- कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा में AI का असर, भारत की तस्वीर बदली: विश्व बैंक
- पेट की सेहत बिगाड़ने वाली 7 रोज़मर्रा की आदतें
एआर रहमान के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त, मामूली खरोंच आई, हादसा टला














.jpg)

.jpg)