नई दिल्ली, 10 अगस्त नीट प्रश्नपत्र मामले में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित बल प्रयोग और पुलिस कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के संसद में बयान की मांग करते हुए विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसदों ने नारेबाजी की और हाथों में बड़ा पोस्टर लेकर अमित शाह से जवाब देने की मांग की। प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव समेत विपक्ष के कई नेता शामिल हुए।
प्रदर्शन कर रहे सांसदों के हाथों में मौजूद पोस्टरों पर लिखा था, 'अमित शाह जवाब दो।' संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि जब तक गृहमंत्री शाह संसद में बयान नहीं देंगे, तब तक गतिरोध जारी रहेगा।
कांग्रेस महासचिव एवं सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष का रुख इस मुद्दे पर बिल्कुल स्पष्ट है। सबसे पहले गृहमंत्री को संसद में आकर दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित ज्यादती पर बयान देना चाहिए। इस मुद्दे पर गृह मंत्री के बयान के बिना विपक्ष आगे की कार्यवाही की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक, परिसीमन विधेयक और विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक से जुड़े मुद्दों पर भी विपक्ष का रुख स्पष्ट है, लेकिन छात्रों के मुद्दे पर गृहमंत्री का संसद में बयान उनकी प्रमुख मांग है।
कांग्रेस सांसद क्रिस्टोफर तिलक ने आरोप लगाया कि पिछले तीन सप्ताह से प्रधानमंत्री व गृहमंत्री सदन में नहीं आए। इससे संसद के प्रति उनकी जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े होते हैं। पिछले दो-तीन दिनों में सरकार परिसीमन विधेयक और एफसीआरए विधेयक जैसे विधेयकों को पारित कराने की कोशिश कर रही है।
Breaking News
- लोकसभा ने न्यायाधिकरण सुधार विधेयक पारित किया, जिसका उद्देश्य न्यायाधिकरणों की पारदर्शिता और कार्यकुशलता में सुधार करना है।
- संसद ने बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल पारित किया, जिसके तहत डिजिटल बैंकिंग रिकॉर्ड को कानूनी साक्ष्य के रूप में मान्यता दी गई।
- बांग्लादेश में 20 अगस्त को राष्ट्रपति चुनाव, 35 साल बाद पहली बार हो सकती है ‘बैलट बैटल’
- टाइफून डॉल्फिन के पूर्वी चीन के कुछ हिस्सों में कहर बरपाने के बाद दस लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
- सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, पांच सत्रों में सोना 8,600 रुपये से ज्यादा महंगा
- अमेरिका-ईरान समझौते के बीच भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत
- वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत का अभियान तीन मेडल के साथ खत्म
- पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों की सफलता को सराहा
- कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा में AI का असर, भारत की तस्वीर बदली: विश्व बैंक
- पेट की सेहत बिगाड़ने वाली 7 रोज़मर्रा की आदतें
प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन













.jpg)

.jpg)