करण जौहर का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन-2' शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। शो में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत भी बतौर प्रतियोगी नजर आएंगी और उन्होंने एक एपिसोड के दौरान ऐसा दावा किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। मल्लिका ने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के साथ अपनी कथित नजदीकियों को लेकर बात करते हुए संकेत दिया कि अभिनेता उन्हें पसंद करते हैं और उन्हें निजी तौर पर मैसेज भी करते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, शो के दौरान प्रतियोगी आदित्य कुलश्रेष्ठ ने मल्लिका से पूछा कि क्या उन्हें कभी किसी पर क्रश हुआ है या फिर हर किसी को उन पर क्रश रहा है। इस पर मल्लिका ने जवाब दिया, "हर किसी को मुझ पर क्रश रहा है। हाल ही में टॉम क्रूज को भी मुझ पर क्रश हुआ है। मैं झूठ नहीं बोल रही। अगर मेरे पास फोन होता, तो मैं आपको उनके वीडियो दिखा देती।" जब उनसे पूछा गया कि टॉम उन्हें किस तरह के वीडियो भेजते हैं, तो मल्लिका ने साथ में पार्टी करने का जिक्र किया और उन्हें बेहद शानदार बताया।
हालांकि, मल्लिका शेरावत के इस दावे पर टॉम क्रूज या उनकी टीम की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में अभिनेत्री का बयान फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है। 'द ट्रेटर्स इंडिया 2' की बात करें, तो शो का प्रीमियर 13 अगस्त से होगा। करण जौहर की मेजबानी वाले इस सीजन में मल्लिका के अलावा कई चर्चित हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। शो के नए एपिसोड हर गुरुवार को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए जाएंगे।
Breaking News
- लालकिला हमले से जुड़े हैं अल-कायदा के तार, UN की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
- चीन और रूस ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दिल्ली के लाल किले पर हुए आत्मघाती कार बम विस्फोट के पीछे अल-कायदा को जिम्मेदार ठहराया
- पीओके में पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों के खिलाफ बेल्जियम में कश्मीरी समुदाय ने निकाला मार्च
- केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’
- होर्मुज़ को लेकर ईरान ने अमेरिका को दी गलतफहमी से बचने की नसीहत
- Domino’s संचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स की कमाई में बढ़ोतरी रेवेन्यू ₹2,570 करोड़
- एलएपीएल ऑटोमोटिव की स्टॉक मार्केट में मजबूत शुरुआत, मुनाफा वसूली के बावजूद फायदे में आईपीओ निवेशक
- रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- PFRDA की नई पहल: गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स ₹99 में बनाएं रिटायरमेंट फंड
मल्लिका शेरावत की अदाओं पर फिदा हुए हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज















