Breaking News

अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार


शहर 12 August 2026
post

अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।

सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 9 अगस्त को सूचना के आधार पर आबकारी विभाग जिला दुर्ग वृत-भिलाई 04 के द्वारा त्वरित विधिवत कार्यवाही कर आरोपी सुनिल सेन, शांति नगर कुम्हारी, थाना-कुम्हारी के कब्जे से 96 पाव देशी मदिरा मसाला शोले मात्रा 17.280 बल्क लीटर (बाजार मूल्य 9,600-रूपये) मदिरा एवं दुपहिया वाहन क्रमांक सी.जी. 07 सी.एक्स. 3841 (बाजार मूल्य 40,000-रुपये) जब्त किया गया। इसी प्रकार 10 अगस्त 2026 को सूचना के आधार पर आबकारी विभाग जिला दुर्ग वृत-दुर्ग पूर्व के द्वारा त्वरित विधिवत कार्यवाही कर आरोपी कृष्णा ढीमर, निवासी-शिव पारा वार्ड नंबर 33 दुर्ग, थाना-सिटी कोतवाली जिला-दुर्ग के कब्जे से 35 पाव देशी मदिरा मसाला शोले मात्रा 6.300 बल्क लीटर (बाजार मूल्य 3,500-रूपये) मदिरा एवं दुपहिया वाहन क्रमांक सी.जी. 07 एल.डी. 9455 (बाजार मूल्य 15,000-रूपये) जप्त किया गया।

दोनों आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। प्रकरणों की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती कीर्ति ठाकुर एवं श्रीमती गीतांजली तारम द्वारा की जा रही है। प्रकरण में आबकारी मुख्य आरक्षक विजय कुमार वर्मा, आबकारी आरक्षक खिलेश ध्रुव, लोचन कुमार, कोमल प्रिया तिर्की, मीनाक्षी साहू, चंद्रकांत साहू, प्रीति भगत एवं ड्राइवर प्रकाश राव, दीपक दुर्गेश का विशेष योगदान रहा।

You might also like!