नई दिल्ली, 13 अगस्त सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी का दौर लगातार जारी है। आज शुरुआती कारोबार के दौरान भी सोना और महंगा होकर कारोबार कर रहा है। चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,0400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। वहीं चेन्नई में सोने की कीमत 500 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 5400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गई है। सोना के विपरीत हाजिर चांदी के भाव में आज शुरुआती कारोबार के दौरान 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक की सांकेतिक गिरावट दर्ज की गई है।
कीमत में हुए इस बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,54,870 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,55,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,41,960 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,42,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में मामूली कमजोरी आने की वजह से ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,55,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,110 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,54,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,54,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,54,920 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,42,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,54,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,55,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,42,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना शुरुआती कारोबार के दौरान जोरदार उछाल के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,54,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,41,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Breaking News
- असम-अरुणाचल सीमा विवाद के बीच राज्य के सांसदों से मिले किरेन रिजिजू
- खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धिकरण पर कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की, कहा- यह दलित विरोधी मानसिकता का प्रमाण
- देश के अधिकतर क्षेत्रों में अगले सप्ताह तक भारी बारिश होने के आसार
- लालकिला हमले से जुड़े हैं अल-कायदा के तार, UN की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
- चीन और रूस ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दिल्ली के लाल किले पर हुए आत्मघाती कार बम विस्फोट के पीछे अल-कायदा को जिम्मेदार ठहराया
- पीओके में पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों के खिलाफ बेल्जियम में कश्मीरी समुदाय ने निकाला मार्च
- केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’
- होर्मुज़ को लेकर ईरान ने अमेरिका को दी गलतफहमी से बचने की नसीहत
- Domino’s संचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स की कमाई में बढ़ोतरी रेवेन्यू ₹2,570 करोड़
सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी जारी, चांदी के भाव में सांकेतिक गिरावट















