सेंट लु, 13 अगस्त भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद की सिंकफील्ड कप 2026 में अजेय शुरुआत तीसरे दौर में जर्मनी के विंसेंट कीमर के हाथों हार के साथ समाप्त हो गई। काले मोहरों से खेल रहे 21 वर्षीय प्रज्ञानानंद को रोमानिया के सुपर चेस क्लासिक के चैंपियन कीमर ने शिकस्त दी।
इस हार के बाद प्रज्ञानानंद 1.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। उनके साथ अमेरिका के फैबियानो करूआना, जर्मनी के विंसेंट कीमर और अमेरिका के सैम सेवियन भी संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।
अमेरिका के वेस्ली सो ने हमवतन फैबियानो करूआना को हराकर प्रतियोगिता में एकमात्र बढ़त हासिल कर ली है। सो के खाते में 2.5 अंक हैं।
फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव और अमेरिका के लेवोन अरोनियन ने क्रमश: जावोखिर सिंदारोव और जॉर्डन वान फोरेस्ट के खिलाफ मुकाबले ड्रॉ खेले। दोनों खिलाड़ी तीन दौर के बाद दो-दो अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।
कैर्न्स कप में दिव्या तीसरे स्थान पर
उधर, कैर्न्स कप में भारत की दिव्या देशमुख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्विट्जरलैंड की ग्रैंडमास्टर एलेक्जेंड्रा कोस्टेनियुक को हराकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया।
दिव्या की इस जीत के साथ उनके खाते में दो अंक हो गए हैं। वहीं, कोस्टेनियुक को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा और वह अंक तालिका में पिछड़ गई हैं।
चीन की तान झोंगयी और अमेरिका की एलिस ली 2.5-2.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दिव्या अब संयुक्त शीर्ष स्थान से सिर्फ आधा अंक पीछे हैं।
Breaking News
- असम-अरुणाचल सीमा विवाद के बीच राज्य के सांसदों से मिले किरेन रिजिजू
- खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धिकरण पर कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की, कहा- यह दलित विरोधी मानसिकता का प्रमाण
- देश के अधिकतर क्षेत्रों में अगले सप्ताह तक भारी बारिश होने के आसार
- लालकिला हमले से जुड़े हैं अल-कायदा के तार, UN की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
- चीन और रूस ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दिल्ली के लाल किले पर हुए आत्मघाती कार बम विस्फोट के पीछे अल-कायदा को जिम्मेदार ठहराया
- पीओके में पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों के खिलाफ बेल्जियम में कश्मीरी समुदाय ने निकाला मार्च
- केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’
- होर्मुज़ को लेकर ईरान ने अमेरिका को दी गलतफहमी से बचने की नसीहत
- Domino’s संचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स की कमाई में बढ़ोतरी रेवेन्यू ₹2,570 करोड़
संशोधित...सिंकफील्ड कप: प्रज्ञानानंद को कीमर ने दी मात, तीसरे दौर के बाद चौथे स्थान पर खिसके















