नई दिल्ली, 13 अगस्त असम और अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को दोनों राज्यों के सांसदों ने केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की। जिसका मुख्य उद्देश्य सीमा पर शांति और आपसी सद्भाव बनाए रखना था।
किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा, "असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच का रिश्ता बहुत गहरा है, जो कई पीढ़ियों से भाईचारे, स्नेह और आपसी सम्मान पर टिका है। बातचीत के जरिए हम अपने मतभेदों को सुलझा रहे हैं और भले ही हर मुद्दे का समाधान न निकले, हम इस रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे। शायद हमारी सीमाएं अलग-अलग हों लेकिन हमारे दिल एक हैं।"
उल्लेखनीय है कि असम-अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में गुरुवार को शिलापाथर-लीकाबली हाईवे पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के बाद चल रही आर्थिक नाकेबंदी आज पत्थरबाजी में बदल गई, जिसमें दोनों तरफ से प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और सीआरपीएफ जवानों पर हमला किया।
इस घटना की शुरूआत 10 अगस्त को धेमाजी के गेरुकामुख पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गोगामुख रेवेन्यू सर्कल में असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर स्थित मिंगमांग बस्ती में गोलीबारी से हुई, जिसमें लगभग 11 लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि यह घटना अरुणाचल प्रदेश के लोगों द्वारा असम की जमीन पर कथित कब्ज़े को लेकर हुए विवाद के बाद हुई।
Breaking News
- असम-अरुणाचल सीमा विवाद के बीच राज्य के सांसदों से मिले किरेन रिजिजू
- खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धिकरण पर कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की, कहा- यह दलित विरोधी मानसिकता का प्रमाण
- देश के अधिकतर क्षेत्रों में अगले सप्ताह तक भारी बारिश होने के आसार
- लालकिला हमले से जुड़े हैं अल-कायदा के तार, UN की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
- चीन और रूस ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दिल्ली के लाल किले पर हुए आत्मघाती कार बम विस्फोट के पीछे अल-कायदा को जिम्मेदार ठहराया
- पीओके में पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों के खिलाफ बेल्जियम में कश्मीरी समुदाय ने निकाला मार्च
- केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’
- होर्मुज़ को लेकर ईरान ने अमेरिका को दी गलतफहमी से बचने की नसीहत
- Domino’s संचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स की कमाई में बढ़ोतरी रेवेन्यू ₹2,570 करोड़
असम-अरुणाचल सीमा विवाद के बीच राज्य के सांसदों से मिले किरेन रिजिजू















