Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे से शुरू होंगी।


देश 14 August 2026
post

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे से शुरू होंगी।

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं इसके सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि यह निर्णय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले विशेष अतिथियों, आमंत्रितों और आम जनता की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए लिया गया है।


डीएमआरसी ने कहा कि नियमित राजस्व सेवाएं शुरू होने तक सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।


लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल के सबसे नजदीक हैं।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.