स्वतंत्रता
दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन असंख्य वीर सपूतों के बलिदान का प्रतीक है,
जिनके संघर्ष से हमें आजादी मिली थी। हर साल इस अवसर पर देशभक्ति की
भावना से ओत-प्रोत गीत वातावरण में नई ऊर्जा और उत्साह भर देते हैं। ये गीत देश की
एकता, अखंडता और शान का संदेश देते हैं। स्वतंत्रता दिवस के
अवसर पर हम आपको ऐसे ही कुछ ऐसे गानों के बारे में बताएंगे, जो
आपको राष्ट्र के गौरव, एकता और जिम्मेदार नागरिक होने का
संदेश भी देते हैं।
हम लाए हैं तूफान से कश्ती निकाल के इस
देश को रखना - यह प्रसिद्ध गीत फिल्म जागृति का एक अमर गीत है, जिसे गीतकार प्रदीप ने लिखा और संगीत
हेमंत कुमार ने दिया था। इसे मोहम्मद रफी ने अपनी जादुई आवाज से गाया था। यह गीत
स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के भारी बलिदानों को याद दिलाता है। साथ ही,
देश के बच्चों और युवाओं को देश का भविष्य बताया गया है और उनसे
आग्रह किया गया है कि वे इस देश की एकता, अखंडता, और इसकी आजादी की रक्षा पूरी सावधानी से करें।
ऐ मेरे वतन के लोगों - इस प्रसिद्ध को
महान कवि कवि प्रदीप ने लिखा था, सी. रामचंद्र ने संगीतबद्ध किया था और स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी
आवाज दी थी। 1962 के भारत-चीन युद्ध में देश के लिए अपनी जान
कुर्बान करने वाले वीर सैनिकों को समर्पित गीत की प्रस्तुती पहली बार लता मंगेश्कर
ने 27 जनवरी 1963 को नई दिल्ली के
नेशनल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर की थी। इस दौरान मंच पर देश के पहले
प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन मौजूद थे।
गौरतलब यह है कि लता मंगेशकर ने गाने के इस कदर गाया था कि इसे सुनकर पंडित
जवाहरलाल नेहरू की आंखें नम हो गई थीं।
Breaking News
- अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी
- रायपुर : घुड़सवारों के साहस, महिला बैग पाईपर बैंड की लय और श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह
- स्वतंत्रता दिवस-2026 : माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश- पुलिस परेड ग्राउण्ड ,रायपुर
- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी
- इन देशभक्ति गीतों से मनाएं आजादी का पर्व, हर दिल में जगेगा राष्ट्रप्रेम
- गोल्ड बॉन्ड होल्डर्स की बल्ले-बल्ले, मिला 4 गुना से ज्यादा रिटर्न
- DJI का नया धमाका Osmo 360 II में डुअल CMOS सेंसर और दमदार कैमरा फीचर्स
- 80वां स्वतंत्रता दिवस: गोल्डन टर्फ से ग्लोबल टर्फ तक भारत का खेलों में बदलाव
- IND vs SL टेस्ट से पहले श्रीलंका को मिली चेतावनी भारत को हल्के में लेना पड़ेगा भारी
- सावन की फुहार, तीज का श्रृंगार
इन देशभक्ति गीतों से मनाएं आजादी का पर्व, हर दिल में जगेगा राष्ट्रप्रेम















