Breaking News

शहजाद पूनावाला ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को फिर भेजा इस्तीफा, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार


देश 17 August 2026
post

शहजाद पूनावाला ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को फिर भेजा इस्तीफा, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

नई दिल्ली, 17 अगस्त   भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने पार्टी के सभी पदों से दे इस्तीफा दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से अनुरोध किया है कि इस बार उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया जाए। इससे पहले भी उन्होंने 30 जुलाई को इस्तीफा दिया था, लेकिन पार्टी ने उसे स्वीकार नहीं किया था।

सोमवार को भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने एक बार फिर अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भेजा है और इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

पूनावाला ने भाजपा और उसके शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और बीएल संतोष से उन्हें लगातार मार्गदर्शन और सहयोग मिला।

उन्होंने कहा कि भाजपा और व्यापक संघ परिवार ने उन्हें जो अवसर और मंच प्रदान किया, उसके लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक युवा, पसमांदा मुस्लिम और गैर-वंशवादी व्यक्ति के लिए भाजपा ने अवसर प्रदान किया।

पूनावाला ने कहा कि वह उस पार्टी और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद को अलविदा कह रहे हैं, जिसे वह बेहद पसंद करते हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि 'विकसित भारत' और 'मेक इंडिया ग्रेट अगेन ' के मिशन और विजन के लिए उनका समर्पण पहले से अधिक जोश और जुनून के साथ जारी रहेगा।

You might also like!