नई दिल्ली, 17 अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी से फडणवीस की मुलाकात की जानकारी साझा की है।
फडणवीस ने भी मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र में चल रही अनेक विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी और केंद्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त परियोजनाओं के लिए केंद्र से और सहयोग का अनुरोध किया।
फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात हमेशा प्रेरणादायी होती है और इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने विकास से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री के निरंतर मार्गदर्शन और महाराष्ट्र को मिल रहे मजबूत सहयोग के लिए आभार भी जताया।
Breaking News
- विदेश मंत्रालय के सचिव ने कहा कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण द्वारा निर्देशित है।
- देवेंद्र फडणवीस ने मोदी से की मुलाकात
- बिहार के लखीसराय मंदिर भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत पर उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री समेत कई राजनेताओं ने जताया दुख
- श्रीलंका के खिलाफ भारत की पहली पारी 462 रन पर सिमटी, पडिक्कल ने जड़ा शानदार शतक
- मप्र के उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर मची अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी
- यूपी टी20 : मैच जिताऊ पारी के बाद बोले स्वास्तिक चिकारा- विराट से सीखा 100% देना
- महिला हॉकी विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगा भारत
- साइबर हमलों से निपटने को सहयोग जरूरी, वित्तीय क्षेत्र को मजबूत साइबर सुरक्षा की सलाह
- 'बंटवारा 1947' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी
- बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' का जलवा कायम
देवेंद्र फडणवीस ने मोदी से की मुलाकात















