Breaking News

शकुंतला फाउंडेशन की संस्थापिका स्मिता सिंह को सांसद विजय बघेल ने सम्मानित किया


शहर 17 August 2026
post

शकुंतला फाउंडेशन की संस्थापिका स्मिता सिंह को सांसद विजय बघेल ने सम्मानित किया

दुर्ग  समाज सेवा और नारी उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ की संस्थापिका एवं निर्देशक स्मिता सिंह को सांसद विजय बघेल ने सम्मानित किया।

यह सम्मान साईं म्युजिकल, हाजी भाई द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, नागरिक एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

स्मिता सिंह पिछले कई वर्षों से महिलाओं, बाल हदय मरीजों और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए कार्यरत हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी जागरूकता, POCSO एक्ट और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर उनके द्वारा चलाए गए अभियान समाज में जागरूकता लाने में मील का पत्थर साबित हुए हैं।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि "स्मिता सिंह जैसे समाजसेवियों के कारण ही समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। शकुंतला फाउंडेशन का कार्य अनुकरणीय है और ऐसे लोगों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।

सम्मान स्वरूप स्मिता सिंह को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि "यह सम्मान मेरे व्यक्तिगत प्रयासों का नहीं बल्कि पूरी शकुंतला फाउंडेशन टीम और उन हजारों बहनों-बच्चों का है जिनके लिए हम कार्य कर रहे हैं। हमारा संकल्प है कि आगे भी समाज सेवा को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाया जाए।"

कार्यक्रम के आयोजक साईं म्युजिकल, हाजी भाई ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

You might also like!