नई दिल्ली, 18 अगस्त ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज सुस्ती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। इसी तरह एशिया में भी आज आमतौर पर दबाव बना हुआ नजर आ रहा है।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव तथा महंगाई की चिंता की वजह से अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी का रुख बना हुआ है। इसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करते रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,745.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.32 प्रतिशत टूट कर 26,644.91 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.09 प्रतिशत लुढ़क कर 53,410.11 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,720.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,579.60 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 101.70 अंक यानी 0.39 प्रतिशत फिसल कर 26,338.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि सिर्फ एक सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजारों में इकलौता इंडोनेशिया स्टॉक एक्सचेंज का जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 75.32 अंक यानी 1.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,477.21 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 130.50 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,244.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 182.23 अंक यानी 0.72 प्रतिशत लुढ़क कर 25,271 अंक के स्तर तक आ गया है। निक्केई इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 1,295.25 अंक यानी 1.87 प्रतिशत फिसल कर 67,925 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स में भी आज बड़ी कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 1.21 प्रतिशत टूट कर 5,698.91 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। वहीं ताइवान वेटेड इंडेक्स 463.98 अंक यानी 1.01 प्रतिशत गिर कर 45,393.29 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.58 प्रतिशत लुढ़क कर 6,937.21 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,966.99 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,625.04 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
Breaking News
- प्राकृतिक खेती से मूल्य संवर्धन की राह
- शौर्य और रणनीति के प्रतीक बाजीराव पेशवा प्रथम
- 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर इंद्रजीत सिंह ने दिया देशभक्ति और शिक्षा का संदेश
- गॉल टेस्ट के चौथे दिन भारत की कुल बढ़त 294 रनों की, दूसरी पारी में 116/4
- 11 सितंबर को आएगी 'द रिवोल्यूशनरीज'
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में चेक प्वाइंट सॉफ्टवेयर के सीईओ नादव जाफ्रिर से मुलाकात की।
- केपीएससी भर्ती मामले में ईडी का कर्नाटक व गुजरात में 21 ठिकानों पर छापा
- जाति जनगणना में विकल्प चुनने की सूची क्यों नहीं, सरकार जवाब दे: जयराम रमेश
- शाम फोम ने आईपीओ निवेशकों को दिया करारा झटका, डिस्काउंट लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट
- सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में बिकवाली की गिरफ्त में
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव















