Breaking News

वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्नति हुड्डा की शानदार शुरुआत, म्यांमार की शटलर को सीधे गेम में हराया


खेल 18 August 2026
post

वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्नति हुड्डा की शानदार शुरुआत, म्यांमार की शटलर को सीधे गेम में हराया

भारतीय शटलर उन्नति हुड्डा ने म्यांमार की थेत हतार थुजार को सीधे गेम में हराकर अपने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार डेब्यू किया। अगले राउंड में उन्नति का सामना कनाडा की 13वीं सीड मिशेल ली से होगा, जिन्होंने चीनी ताइपे की पी. चिउ को 22-20, 21-12 से हराया। 

मंगलवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेले गए कड़े मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच अंकों का उतार-चढ़ाव जारी रहा, लेकिन कोई भी खिलाड़ी मजबूत बढ़त नहीं कर सका। 21 मिनट तक चली जबरदस्त रैलियों के बाद, हुड्डा ने पहला गेम 22-20 से अपने नाम किया।

कोर्ट बदलने के तुरंत बाद अपनी लय बदलते हुए, हुड्डा ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच पर पूरी पकड़ बना ली और 11-1 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, थुजार ने वापसी करते हुए अंतर को 20-16 तक कम किया, लेकिन भारतीय शटलर ने दबाव में भी संयम बनाए रखा और आखिरी प्वाइंट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

इससे पहले, मिक्स्ड डबल्स में रोहन कपूर/ऋत्विका शिवानी गड्डे की जोड़ी को कनाडा की जोनाथन लाई/क्रिस्टल लाई की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा।

दिन में बाद में, स्टार शटलर लक्ष्य सेन का सामना ऑस्ट्रिया के कॉलिन्स फिलिमोन से पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड के मैच में होगा। वहीं, अशित सूर्या और अमृता प्रमुतेश का मुकाबला तुर्की के एमरे सोनमेज और यासेमेन बेक्तास से होगा।

विमेंस डबल्स के दूसरे राउंड में, ट्रीसा जॉली/गायत्री गोपीचंद का सामना अमेरिका की लॉरेन लैम/एलिसन ली से होगा। कविप्रिया सेल्वम/सिमरन सिंघी की जोड़ी का मुकाबला बुल्गारिया की स्टेफनी स्टोएवा/गैब्रिएला स्टोएवा की जोड़ी से होगा।

पहले दिन, एशियन चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में सबसे बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने दबाव में भी संयम बनाए रखते हुए पहले राउंड में टॉप सीड और डिफेंडिंग चैंपियन शी युकी को हरा दिया। युकी पर आयुष की जीत वर्ल्ड चैंपियनशिप के इतिहास में पहले राउंड के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक है, क्योंकि चीनी खिलाड़ी टूर्नामेंट के शुरुआती राउंड में बाहर होने वाले पहले डिफेंडिंग मेंस सिंगल्स चैंपियन बन गए हैं।

मेंस डबल्स में एमआर अर्जुन और हरिहरन अमसाकरुनन की जोड़ी ने आयरलैंड के स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स को 21-16, 6-4 (रिटायर्ड) से हराकर भारत के अभियान की शुरुआत की। इसके बाद, विमेंस डबल्स के शुरुआती राउंड में ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने स्पेन की पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिगेज को 21-9, 21-13 से आसानी से हरा दिया।

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु ने आयरलैंड की सोफिया नोबल को 21-7, 21-11 से हराकर अपना शुरुआती विमेंस सिंगल्स मैच आसानी से जीत लिया। आखिर में, कविप्रिया सेल्वम/सिमरन सिंघी की विमेंस डबल्स जोड़ी ने निकोल कारुला/कारमेन मारिया जिमेनेज के खिलाफ 22-20, 21-14 से जीत के साथ दिन का समापन किया।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.