रायपुर, 19 अगस्त छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ को शास्त्रीय संगीत, नृत्य और कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले रायगढ़ रियासत के महाराजा एवं महान संगीतज्ञ ‘संगीत सम्राट’ महाराजा चक्रधर सिंह की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह ने कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने शास्त्रीय संगीत, नृत्य और साहित्य के क्षेत्र में कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए रायगढ़ को कला साधना की विशिष्ट पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह जी की कला के प्रति गहरी निष्ठा और समर्पण के परिणामस्वरूप रायगढ़ घराने ने शास्त्रीय संगीत एवं कथक नृत्य के क्षेत्र में देश-विदेश में विशिष्ट स्थान बनाया। उनका योगदान छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का गौरव है।
मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह का समर्पित जीवन कला साधकों और नई पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी स्मृति में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक आयोजन कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और कला की परंपरा को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।
वित्त मंत्री ने संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनकी कला साधना और सांस्कृतिक योगदान को सदैव सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाता रहेगा।
Breaking News
- रायपुर : सिंधी सेवा महिला विंग ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू से की सौजन्य मुलाकात
- सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि भारत की वृद्धि बुनियादी ढांचे, समावेशन और विनिर्माण से प्रेरित है।
- इमरान खान को अस्पताल ले जाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को चुनौती देगी पाकिस्तान सरकार
- पीयूष गोयल अगले हफ्ते जापान दौरे पर, द्विपक्षीय व्यापार 27.5 अरब डॉलर के पार
- फ्री डिलीवरी के लिए Zepto ने बढ़ाई न्यूनतम ऑर्डर राशि, अब 199 रुपए से लेकर 299 रुपए तक करना होगा ऑर्डर
- बाजार की कमजोरी से निवेशकों को 3.51 लाख करोड़ की चपत
- 2025-26 के दौरान जारी किए गए नए यूएएन में से 79% 18 से 30 वर्ष की आयु वर्ग के हैं।
- सीएएस प्रणाली में हेरफेर करने या उसे बदनाम करने का प्रयास न करें, एसईबीआई प्रमुख ने चेतावनी दी।
- संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया पुण्य स्मरण
- रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ली समाज कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया पुण्य स्मरण















