Breaking News

शिक्षा मंत्रालय ने युवा संगम चरण VII के पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है।


देश 20 August 2026
post

शिक्षा मंत्रालय ने युवा संगम चरण VII के पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है।

शिक्षा मंत्रालय ने सूचित किया है कि युवा संगम चरण VII के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि इस महीने की 31 तारीख तक बढ़ा दी गई है।
 
मंत्रालय ने कहा कि इस विस्तार से देश भर के पात्र युवाओं को इस अनूठे युवा विनिमय कार्यक्रम में पंजीकरण कराने और भाग लेने का एक और अवसर मिलेगा। इससे पहले युवा संगम के सातवें चरण के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 अगस्त थी। 18 से 30 वर्ष की आयु के इच्छुक युवा, जिनमें उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्र, राष्ट्रीय सेवा स्वयंसेवक और युवा पेशेवर शामिल हैं, आधिकारिक युवा संगम पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। 
 
युवा संगम के सातवें चरण के लिए, IIT, IIM, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और NIT सहित 20 उच्च शिक्षा संस्थानों को विनिमय कार्यक्रम की मेजबानी और संचालन के लिए नोडल संस्थानों के रूप में चुना गया है। चयनित प्रतिभागी अपने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पांच से सात दिवसीय शैक्षिक और सांस्कृतिक यात्राएं करेंगे। विनिमय कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्थानीय परंपराओं, शैक्षणिक संस्थानों, शासन संबंधी पहलों, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, उद्योगों, विरासत स्थलों और सामुदायिक जीवन का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा।  

You might also like!