Breaking News

बांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान होगा।


विदेश 20 August 2026
post

बांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान होगा।

बांग्लादेश में आज राष्ट्रपति चुनाव होंगे, जिसमें सांसद सत्तारूढ़ बीएनपी के दिग्गज नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर और 11 दलों के विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार कर्नल ओली अहमद में से किसी एक को चुनेंगे। 35 वर्षों के अंतराल के बाद पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हो रहे हैं। मतदान आज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संसद (जातीय संसद) में होगा।
 
78 वर्षीय आलमगीर सत्तारूढ़ बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के उम्मीदवार हैं, जबकि कर्नल ओली अहमद जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग ने 16 अगस्त को उनके नामांकन पत्रों को वैध घोषित कर दिया। बीएनपी संसदीय दल की बैठक में बोलते हुए, आलमगीर ने बीएनपी सांसदों से आज के राष्ट्रपति चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। 
 
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति कल शाम बंगभवन के दरबार हॉल में बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।
 
अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी सहयोगी मोहम्मद शहाबुद्दीन द्वारा पिछले महीने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने से पहले स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रपति चुनाव कराना आवश्यक हो गया था।

You might also like!