रायपुर 20 अगस्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार शाम काे दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5.40 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात्रि विश्राम दिल्ली में करेंगे।
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय की शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात की संभावना है।
इस दौरान राज्य के विकास, विभिन्न परियोजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।















