मुख्यमंत्री
विष्णु देव साय के सुशासन में सेवा सेतु केंद्र नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को
सरल, सहज और सुगम बनाने की दिशा में
प्रभावी माध्यम बन रहा है। एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन की सुविधा
और निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं की उपलब्धता से नागरिकों को अपने आवश्यक कार्यों
को पूरा करने में सुविधा मिल रही है। इसके माध्यम से जाति, निवास
एवं आय प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ नागरिकों को समय पर उपलब्ध
कराया जा रहा है। यह पहल शासन की सेवाओं को नागरिकों के करीब लाने के साथ ही उनके
समय और प्रयास की बचत में सहायक बन रही है। सेवा सेतु की सफलता उन नागरिकों के
अनुभवों में भी दिखाई दे रही है, जिन्हें आवश्यक दस्तावेज
समय पर प्राप्त हो रहे हैं और उनके कार्य आसानी से पूरे हो रहे हैं।
सेवा सेतु केंद्र में आवेदन प्राप्त
होने के बाद संबंधित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। आवेदन के निराकरण
के लिए निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करते हुए श्री राठिया के बच्चों उमा और हेमलता
के जाति, निवास एवं आय
प्रमाण-पत्र समय-सीमा के भीतर तैयार कर उपलब्ध कराए गए। समय पर प्रमाण-पत्र
प्राप्त होने से श्री राठिया को अपने बच्चों से संबंधित आवश्यक कार्यों को आगे
बढ़ाने में सुविधा मिली। प्रमाण-पत्र प्राप्त होने के बाद जग्गू राठिया ने
प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु केंद्र में आवेदन करने के बाद उनका
काम समय पर पूरा हो गया और आवश्यक प्रमाण-पत्र भी निर्धारित अवधि में मिल गए।
उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए जरूरी दस्तावेज समय पर मिलने से उन्हें काफी
सुविधा हुई। जग्गू राठिया ने नागरिकों को सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने की
इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त
करते हुए धन्यवाद दिया।
Breaking News
- दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री विजय ने उठाए वित्तीय संघवाद, नदी जल और परिसीमन के मुद्दे
- KBC 18: बिग बी और प्रसून जोशी की जुगलबंदी, मंच पर छलका दशकों का भरोसा
- सोनम कपूर के फैशन में दिखी भारतीय कला की खूबसूरत झलक
- 'आवारापन 2' की रफ्तार के आगे धीमी पड़ी 'बंटवारा 1947' की कमाई
- दालचीनी, मेथी और हल्दी का सेवन क्यों है फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट की राय
- चुकंदर खाने से मिलते हैं ये शानदार फायदे
- सिनक्विफील्ड कप: आर्मगेडन में हार के बाद प्रज्ञानानंद दूसरे स्थान पर रहे
- स्टॉक मार्केट में क्रेडेंट कनेक्ट की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन ही दोगुना हुआ निवेशकों का पैसा
- धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी
- तमिलनाडु सरकार सऊदी अरब से मछुआरे के पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय के संपर्क में है, ऐसा सार्वजनिक विकास मंत्री आधव अर्जुन ने कहा।
सेवा सेतु ने बदली सरकारी सेवाओं तक पहुंच की तस्वीर, जरूरतमंदों के लिए बना भरोसे का सहज माध्यम















