रायपुर:
छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कुछ शहरों में हल्की
फुहारों ने मौसम सुहावना कर दिया. सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग
संभाग के एक-दो जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं दो दिनों में राजधानी
रायपुर में पारा 26 से चढ़कर 30 डिग्री
सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके कारण लोगों को हल्की उमस का सामना करना पड़ा. मौसम
विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसमी वर्षा सामान्य से करीब 6
प्रतिशत कम है. अगले सात दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के
एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. प्रदेश में
गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर,
राजनांदगांव में 30.5 डिग्री सेल्सियस और
रायपुर में 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2
डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया.
राजधानी रायपुर में 21 अगस्त को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने
की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़
सकती हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और
न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है बीते 24
घंटों में लोरमी में सर्वाधिक 14 सेमी,
जनकपुर-भरतपुर और कुकदूर में 13-13 सेमी बारिश
दर्ज की गई. तखतपुर और लालपुर थाना में 8-8 सेमी, कोटाडोल में 7 सेमी बारिश हुई. इसके अलावा रतनपुर और
पेंड्रा रोड में 6-6 सेमी वर्षा दर्ज की गई. अन्य इलाकों में
वर्षा का आंकड़ा इससे कम रहा.
Breaking News
- ईपीएफओ ने प्रतिष्ठानों से कर्मचारी नामांकन अभियान का लाभ उठाने का किया आग्रह
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा का देशभर में एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’
- न्यूयॉर्क में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन बैठक
- चोटिल होल्गर रून अमेरिकी ओपन 2026 से हटे
- खिताब के लिए शीर्ष दो टीमों में भिड़ंत, गुवाहाटी रॉयल्स और बरपेटा ब्रेव्स फाइनल में आमने-सामने
- लिवरपूल के मिडफील्डर कर्टिस जोन्स इंटर मिलान से जुड़े
- आउटर दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद सिमरजीत बोले, अच्छा क्रिकेट खेलने पर रहा ध्यान
- द व्वन की रिलीज डेट कन्फर्म सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म को मिली नई तारीख
- 'स्पिरिट' विवाद में दीपिका पादुकोण का इशारों में पलटवार
- रायपुर : रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार
CG Weather छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से सक्रिय, जमकर बरसेंगे बदरा
















