Breaking News

'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ट्रेलर रिलीज


मनोरंजन 21 August 2026
post

'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ट्रेलर रिलीज

प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख का ऐलान कर दिया है। अंबीएका पंडित के निर्देशन और अमिता व्यास के लेखन में बनी यह इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म 28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।

फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस ने एक्ट थ्री के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है। सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्तरा और टीना थरवानी इसके निर्माता हैं, जबकि सुदीप शर्मा कार्यकारी निर्माता हैं। फिल्म में निमिषा सयाजन, बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

भारतीय शहर की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म की कहानी निलंबित पुलिस अधिकारी बबीता की है, जिन्हें प्यार से बेबी कहा जाता है। बचपन के एक दोस्त की हत्या के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। वह इस हत्या की सच्चाई सामने लाने के लिए जांच शुरू करती हैं और इसी सफर में उन्हें अपने अतीत, रिश्तों और खुद की पहचान से जुड़े कई सवालों का सामना करना पड़ता है। अपराध की जांच के साथ फिल्म एक ऐसी महिला की भावनात्मक यात्रा को भी सामने लाती है, जिसने हमेशा दूसरों की जरूरतों को खुद से ऊपर रखा।

प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स के निदेशक एवं प्रमुख निखिल माधोक ने कहा कि यह फिल्म सच्चाई की तलाश और अपनी आवाज दोबारा हासिल करने वाली एक महिला की मानवीय कहानी है। कार्यकारी निर्माता सुदीप शर्मा के मुताबिक, अपराध फिल्म की पृष्ठभूमि है, लेकिन असली कहानी बबीता के निजी सफर की है। 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' 28 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.