कोलंबो, 21 अगस्त श्रीलंका क्रिकेट ने पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज हशन तिलकरत्ने को सीनियर पुरुष टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और 31 दिसंबर, 2027 तक जारी रहेगी।
59 वर्षीय तिलकरत्ने राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के साथ श्रीलंका क्रिकेट के राष्ट्रीय उच्च प्रदर्शन केंद्र में काम करेंगे। उन्हें कोचिंग का लंबा अनुभव है। वह इससे पहले श्रीलंका की पुरुष राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच और महिला टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं।
1996 में विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे
तिलकरत्ने का बतौर खिलाड़ी श्रीलंका के लिए शानदार करियर रहा। उन्होंने 83 टेस्ट और 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 8200 से अधिक रन बनाए। वह 1996 में विश्व कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम के भी सदस्य थे। श्रीलंका क्रिकेट को उम्मीद है कि तिलकरत्ने का अंतरराष्ट्रीय अनुभव और कोचिंग विशेषज्ञता टीम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Breaking News
- टाटा मोटर्स वाहनों की कीमतों में 25 हजार तक का करेगी इजाफा, नई कीमतें एक सितंबर से लागू
- पूरे दिन उतार-चढ़ाव के बाद सपाट स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 97 हजार करोड़ की चपत
- महिला डीपीएल में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शानदार शुरुआत, ईस्ट दिल्ली राइडर्स को नौ विकेट से हराया
- हशन तिलकरत्ने बने श्रीलंकाई पुरुष क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच
- चार महीने बाद कोर्ट पर लौटेंगे कार्लोस अल्कराज, अमेरिकी ओपन में करेंगे वापसी
- पारिवारिक अनबन की अफवाहों पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी
- 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ट्रेलर रिलीज
- गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित एसएसबी मुख्यालय में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
- ब्रिक्स आईसीटी ट्रैक बैठक के दौरान भारत और ब्राजील ने दूरसंचार और आईसीटी क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- AI, स्टार्टअप और ग्रीन एनर्जी पर जोर
हशन तिलकरत्ने बने श्रीलंकाई पुरुष क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच















