नई दिल्ली, 21 अगस्त मारुति, हुंडई के बाद टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) ने अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है। वाहन विनिर्माता टीएमपीवी अपने सभी पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के दाम में 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। नई कीमतें एक सितंबर 2026 से लागू होंगी।
कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि टीएमपीवी एक सितंबर से अपने सभी वाहनों की कीमतों में 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने इसकी वजह बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव को बताया है। यह सभी खंडों के आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और ईवी की कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल एवं संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगी।
टाटा मोटर्स लिमिटेड ने कहा, ‘‘बढ़ती लागत और महंगाई के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए कीमतों में यह बदलाव किया जा रहा है।’’
यह बढ़ोतरी विभिन्न मॉडलों और वेरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग होगी। टीएमपीवी अब भी इस बढ़ोतरी का एक बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही है, लेकिन संशोधन के जरिये इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डाला जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि टीएमपीवी के वाहन खंड में छोटी कार टियागो से लेकर प्रीमियम एसयूवी सफारी तथा हैरियर ईवी मुख्य रूप से शामिल है। इन वाहनों की कीमत लगभग 4.7 लाख रुपये से 31 लाख रुपये के बीच है।
Breaking News
- टाटा मोटर्स वाहनों की कीमतों में 25 हजार तक का करेगी इजाफा, नई कीमतें एक सितंबर से लागू
- पूरे दिन उतार-चढ़ाव के बाद सपाट स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 97 हजार करोड़ की चपत
- महिला डीपीएल में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शानदार शुरुआत, ईस्ट दिल्ली राइडर्स को नौ विकेट से हराया
- हशन तिलकरत्ने बने श्रीलंकाई पुरुष क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच
- चार महीने बाद कोर्ट पर लौटेंगे कार्लोस अल्कराज, अमेरिकी ओपन में करेंगे वापसी
- पारिवारिक अनबन की अफवाहों पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी
- 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ट्रेलर रिलीज
- गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित एसएसबी मुख्यालय में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
- ब्रिक्स आईसीटी ट्रैक बैठक के दौरान भारत और ब्राजील ने दूरसंचार और आईसीटी क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- AI, स्टार्टअप और ग्रीन एनर्जी पर जोर
टाटा मोटर्स वाहनों की कीमतों में 25 हजार तक का करेगी इजाफा, नई कीमतें एक सितंबर से लागू















