नई दिल्ली, 22 अगस्त केंद्र सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खासी जुखाम की क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड के संयोजन वाली सभी फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन(एफडीसी) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर नए प्रतिबंध लागू किए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि चार साल से कम उम्र के बच्चों को ये दवाएं नहीं दी जाएंगी।
शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, इन दवाओं के लेबल, पैकेज इंसर्ट और प्रचार सामग्री पर चेतावनी लिखना अनिवार्य होगा। इससे पहले 15 अप्रैल 2025 को कुछ चुनिंदा एफडीसी दवाओं पर यह प्रतिबंध लगाया गया था। अब सरकार ने इसका दायरा बढ़ाते हुए क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड वाली सभी एफडीसी दवाओं को इस नियम के तहत शामिल कर लिया है।
सरकार ने यह फैसला विशेषज्ञ समिति और ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर लिया है। सरकार का कहना है कि चार साल से कम उम्र के बच्चों में इन दवाओं के इस्तेमाल से जोखिम हो सकता है, जबकि उनके लिए अधिक सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं। यह आदेश ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 की धारा 26 ए के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य के हित में जारी किया गया है।
Breaking News
- जापान के रिकॉर्ड रक्षा बजट पर भड़के उत्तर कोरिया ने इसे युद्ध की तैयारी करार दिया
- पाकिस्तान-तुर्की-सऊदी रक्षा गठजोड़ में शामिल हो सकता है बांग्लादेश, ढाका ने दिए संकेत
- चीनी रोबोट ने टेस्ट रन में तोड़ा उसेन बोल्ट के 100 मीटर का वर्ल्ड रिकॉर्ड
- कर्नाटक में ‘एनालॉग’ पनीर का उत्पादन और बिक्री एक साल तक प्रतिबंधित
- भारत-मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा
- आरबीआई का कहना है कि स्वैप सुविधा के तहत विदेशी मुद्रा का प्रवाह 72.85 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।
- ईपीएफओ ने प्रतिष्ठानों से कर्मचारी नामांकन अभियान का लाभ उठाने का किया आग्रह
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा का देशभर में एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’
- न्यूयॉर्क में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन बैठक
- चोटिल होल्गर रून अमेरिकी ओपन 2026 से हटे
सरकार ने चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन-फिनाइलफ्राइन संयोजन वाली दवाओं पर लगाया प्रतिबंध















