गुवाहाटी, 22 अगस्त पहली असम प्रीमियर लीग (एपीएल) के खिताबी मुकाबले में लीग चरण की शीर्ष दो टीमें गुवाहाटी रॉयल्स और बरपेटा ब्रेव्स रविवार, 23 अगस्त को गुवाहाटी के असम क्रिकेट संघ स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मुकाबला शाम सात बजे से खेला जाएगा।
दोनों टीमों ने लीग चरण में 14-14 अंक हासिल किए। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर गुवाहाटी रॉयल्स 0.920 के साथ शीर्ष पर रही, जबकि बरपेटा ब्रेव्स का नेट रन रेट 0.614 रहा।
गुवाहाटी रॉयल्स ने बारिश से प्रभावित सेमीफाइनल में बराक लीजेंड्स को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। रोहित सेन ने 26 गेंदों पर 62 रन की शानदार पारी खेली, जबकि बास्तव रॉय ने 18 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। बस्तव रॉय 22 विकेट के साथ टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
वहीं, बरपेटा ब्रेव्स ने रोमांचक सेमीफाइनल में डिब्रूगढ़ वॉरियर्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सौरव मौसुम दिहिंगिया ने नाबाद 63 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। गेंदबाजी में शुभम कुमार गुप्ता 19 विकेट के साथ टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं।
बरपेटा ब्रेव्स को फाइनल में नियमित कप्तान डेनिश दास की कमी खलेगी। डुलेप ट्रॉफी की प्रतिबद्धताओं के कारण वह टीम से अलग हो गए हैं। ऐसे में अन्य खिलाड़ियों पर टीम को खिताब तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।
फाइनल की विजेता टीम को 50 लाख रुपये, जबकि उपविजेता टीम को 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। लीग चरण की शीर्ष दो टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला असम प्रीमियर लीग के पहले चैंपियन का फैसला करेगा।
Breaking News
- न्यूयॉर्क में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन बैठक
- चोटिल होल्गर रून अमेरिकी ओपन 2026 से हटे
- चोटिल होल्गर रून अमेरिकी ओपन 2026 से हटे
- खिताब के लिए शीर्ष दो टीमों में भिड़ंत, गुवाहाटी रॉयल्स और बरपेटा ब्रेव्स फाइनल में आमने-सामने
- लिवरपूल के मिडफील्डर कर्टिस जोन्स इंटर मिलान से जुड़े
- आउटर दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद सिमरजीत बोले, अच्छा क्रिकेट खेलने पर रहा ध्यान
- द व्वन की रिलीज डेट कन्फर्म सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म को मिली नई तारीख
- 'स्पिरिट' विवाद में दीपिका पादुकोण का इशारों में पलटवार
- रायपुर : रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव महारुद्राभिषेक में हुए शामिल
खिताब के लिए शीर्ष दो टीमों में भिड़ंत, गुवाहाटी रॉयल्स और बरपेटा ब्रेव्स फाइनल में आमने-सामने















