नई दिल्ली, 22 अगस्त कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने प्रतिष्ठानों से आग्रह किया है कि वे ईपीएफ कवरेज से बाहर कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कर्मचारी नामांकन अभियान, 2026 का लाभ उठाएं। इस अभियान का उद्देश्य नियोक्ताओं के स्वैच्छिक अनुपालन को सुगम बनाना और पात्र श्रमिकों को भविष्य निधि, पेंशन और बीमा लाभ प्रदान करना है।
श्रम और रोजगार मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने प्रतिष्ठानों से आग्रह किया है कि वे 29 जून, 2026 से प्रभावी कर्मचारी नामांकन अभियान, 2026 (ईईसी 2026) का उपयोग करें। यह उन पात्र कर्मचारियों को नामांकित करने का विशेष अवसर प्रदान करता है, जो 1 अप्रैल, 2009 से 31 मार्च, 2026 की अवधि के दौरान कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) कवरेज से बाहर रहे।
मंत्रालय ने बताया कि यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा और इसका उद्देश्य नियोक्ताओं द्वारा स्वैच्छिक अनुपालन को सुविधाजनक बनाना और पात्र श्रमिकों को भविष्य निधि, पेंशन और बीमा के लाभ देना है। इसके तहत पात्र नियोक्ता उन कर्मचारियों की घोषणा और नामांकन कर सकते हैं, जो निर्धारित अवधि के दौरान ईपीएफ कवरेज से बाहर रह गए थे और घोषणा की तिथि पर जीवित हैं तथा प्रतिष्ठान में कार्यरत हैं।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कहा कि नियोक्ताओं को निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से नामांकन और भुगतान प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस अभियान का उद्देश्य पात्र कर्मचारियों को वैधानिक सामाजिक सुरक्षा ढांचे के अंतर्गत लाने के लिए एक व्यावस्थित तंत्र प्रदान करके प्रतिष्ठानों और श्रमिकों को लाभ पहुंचाना है।
Breaking News
- जापान के रिकॉर्ड रक्षा बजट पर भड़के उत्तर कोरिया ने इसे युद्ध की तैयारी करार दिया
- पाकिस्तान-तुर्की-सऊदी रक्षा गठजोड़ में शामिल हो सकता है बांग्लादेश, ढाका ने दिए संकेत
- चीनी रोबोट ने टेस्ट रन में तोड़ा उसेन बोल्ट के 100 मीटर का वर्ल्ड रिकॉर्ड
- कर्नाटक में ‘एनालॉग’ पनीर का उत्पादन और बिक्री एक साल तक प्रतिबंधित
- भारत-मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा
- आरबीआई का कहना है कि स्वैप सुविधा के तहत विदेशी मुद्रा का प्रवाह 72.85 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।
- ईपीएफओ ने प्रतिष्ठानों से कर्मचारी नामांकन अभियान का लाभ उठाने का किया आग्रह
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा का देशभर में एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’
- न्यूयॉर्क में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन बैठक
- चोटिल होल्गर रून अमेरिकी ओपन 2026 से हटे
ईपीएफओ ने प्रतिष्ठानों से कर्मचारी नामांकन अभियान का लाभ उठाने का किया आग्रह















