सूरजपुर, 23 अगस्त। जेल में हुई पहचान के बाद दोस्ती और फिर ठगी की साजिश रचने का मामला सूरजपुर में सामने आया है। पुलिस ने रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक युवक से 9 लाख रुपये ठगने वाले पांच आरोपितों को शनिवार की देर शाम गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त किए हैं।
मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मांजा का है। यहां रहने वाले अमन साहू ने पुलिस को शिकायत दी कि गांव के मनधुज साहू उर्फ पिंटू साहू ने उसे पैसे दोगुने करने वाली योजना के बारे में बताया था। शुरुआत में अमन ने इसमें पैसा लगाने से इनकार कर दिया, लेकिन आरोप है कि मनधुज लगातार मोबाइल फोन के जरिए उससे संपर्क करता रहा और रकम दोगुनी होने का लालच देता रहा।
आखिरकार अमन आरोपित के झांसे में आ गया। उसने अपने व्यवसाय में जमा 5.50 लाख रुपये निकाले और परिचितों से 3.50 लाख रुपये जुटाए। इस तरह उसने कुल 9 लाख रुपये तैयार किए।
शिकायत के मुताबिक 3 जून को अमन साहू, पंकज साहू के साथ आरोपितों के बताए स्थान पर पहुंचा। दोनों मानपुर चौक से आगे बाइपास रोड पर पहुंचे, जहां अमन ने आरोपियों को 9 लाख रुपये सौंप दिए।
रकम देने के बाद जब उसे न तो पैसे वापस मिले और न ही रकम दोगुनी हुई, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने आज रविवार को बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मनधुज साहू उर्फ पिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में मनधुज ने बताया कि, वर्ष 2023 में जेल में रहने के दौरान उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी राजेश सिंह पटेल से हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद दोनों के बीच संपर्क बना रहा। इसके बाद राजेश और उसके साथियों के साथ मिलकर रकम दोगुनी करने के नाम पर लोगों से ठगी करने की योजना बनाई गई।
पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित मनधुज साहू उर्फ पिंटू सहित कुल पांच आरोपितों को बीते शाम गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। पुलिस अब आरोपितों से जुड़े अन्य लोगों और इस तरह की ठगी के दूसरे मामलों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में तकनीकी साक्ष्यों और आरोपितों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
Breaking News
- मप्र के उज्जैन में इटली, स्पेन और इंग्लैंड के तीन जोड़ों ने हिंदू वैदिक परम्परा से किया विवाह
- कम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं छत्तीसगढ़ में बिहान की महिलाएं
- पत्नी सुनीता आहूजा के साथ बढ़ते विवादों के बीच गोविंदा पहुंचे अस्पताल, फैंस को हुई चिंता
- इजरायल ने दक्षिणी सीरिया पर हमला किया; दमिश्क ने हमले की निंदा की।
- पुत्रदा एकादशी: संतान सुख से लेकर पारिवारिक सुख-शांति तक
- प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों से बातचीत की।
- सुपरफूड है अलसी
- विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर: रोहित यादव और मुरली श्रीशंकर ने भाला फेंक और लंबी कूद के खिताब जीते
- सूरजपुर में नाै लाख रुपये ठगी करने वाले पांच आरोपित गिरफ्तार
- पूर्वी जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, राजधानी टोक्यो में लगे झटके, पहले बरसा पानी
सूरजपुर में नाै लाख रुपये ठगी करने वाले पांच आरोपित गिरफ्तार














