दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय और एनडीएमसी के शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के लिए 58वीं युवा संसद प्रतियोगिता, 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह कल नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समारोह की अध्यक्षता करेंगे और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुरस्कार विजेता छात्रों और विद्यालयों को पुरस्कार वितरित करेंगे।
संसदीय कार्य मंत्रालय पिछले 60 वर्षों से दिल्ली के विद्यालयों के लिए युवा संसद प्रतियोगिताएं आयोजित कर रहा है। युवा संसद योजना का उद्देश्य युवा पीढ़ी में आत्म-अनुशासन, विभिन्न मतों के प्रति सहिष्णुता, विचारों की उचित अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक जीवन शैली के अन्य गुणों को विकसित करना है।















