नई दिल्ली, 24 अगस्त घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी का रुख बन गया, लेकिन यह तेजी टिक नहीं सकी। थोड़ी देर बाद ही बिकवाली शुरू हो जाने की वजह से इन दोनों सूचकांकों की स्थिति कमजोर होने लगी। राहत की बात यही रही कि बिकवाली का दबाव बनने के बावजूद दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में बने हुए थे। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.11 प्रतिशत और निफ्टी 0.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 88.73 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,629.56 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवाली शुरू हो जाने के कारण कुछ ही देर में यह सूचकांक लगभग 250 अंक उछल कर 77,789.40 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिससे इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 82.02 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,622.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 33.05 अंक यानी 0.14 प्रतिशत उछल कर 24,285.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण यह सूचकांक पहले पांच मिनट में ही 60 अंक से अधिक उछल कर 24,313 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिससे इस सूचकांक की चाल कमजोर पड़ने लगी। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 21.80 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,273.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,835 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,966 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 869 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 15 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 15 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान में और 22 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजी, बजाज ऑटो और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 1.68 प्रतिशत से लेकर 0.70 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, अदानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयर 0.91 प्रतिशत से लेकर 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।
इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 3.11 अंक यानी 0.004 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ 77,540.83 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 20.15 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,252 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।
Breaking News
- चीन के ह्यूमनॉइड रोबोट ने 100 मीटर दौड़ में उसैन बोल्ट का विश्व रिकॉर्ड पीछे छोड़ा
- प्रायोरिटी ज्वेल्स का आईपीओ 28 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 190-200 रुपये प्रति शेयर
- स्टॉक मार्केट में ललिता ज्वेलरी की मजबूत शुरुआत, मुनाफे में आईपीओ निवेशक
- शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे सेंसेक्स और निफ्टी
- यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर जुर्माना, मैदान पर भिड़ंत के बाद मिली सजा
- आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने अरुण जेटली को याद किया, दी श्रद्धांजलि
- पंत ने इतिहास रचते हुए धोनी को पीछे छोड़ दिया और विदेशी टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए।
- 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर आएगी आलिया-शाहीन भट्ट की 'डोंट बी शाय'
- अनुष्का रंजन और आदित्य सील बने माता-पिता
- कार्तिक आर्यन ने सर्जरी के बाद बताई अपनी सेहत
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे सेंसेक्स और निफ्टी















