दुर्ग। सावन माह के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शिवनाथ नदी महमरा एनिकट में बोल बम कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित शिवनाथ कांवड़ यात्रा एवं भव्य महाआरती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने सनातन परंपरा के अनुसार भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
भक्ति में डूबा शिवनाथ का तट
कार्यक्रम के दौरान शिवनाथ नदी का तट हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवनाथ नदी में आस्था की डुबकी लगाई। कांवड़ियों ने पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। संध्या बेला में आयोजित भव्य महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हजारों दीपों की रोशनी से महमरा घाट जगमगा उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि शिवनाथ कांवड़ यात्रा हमारी धार्मिक आस्था और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। शिवनाथ मैया की यह पवित्र भूमि आस्था, एकता और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करें।
Breaking News
- तिब्बत से आए जल सैलाब का कहर, नेपाल के रसुवा में बाढ़ , 28 पुलिसकर्मी लापता, काठमांडू-चितवन पृथ्वी राजमार्ग को पूरी तरह बंद किया गया
- श्रीलंका 290 रन पर ऑलआउट, भारत ने दिया फॉलोऑन
- शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में दबाव, ऊपरी स्तर से फिसले सेंसेक्स और निफ्टी
- अमेरिका और ईरान होर्मुज के ताजा हालात की नहीं दे रहे सही जानकारीः पूर्व राजनयिक जोई हुड
- बिहार के सुपौल जिले में मंदिर के पास कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा, पांच की मौत, एक की हालत गंभीर
- इतिहास के पन्नों में 27 अगस्त : दुनिया के पहले जेट विमान ने भरी थी पहली उड़ान
- ओडिशा टी20 लीग 18 सितंबर से, 27 को बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल
- स्कूलों में खेल को बढ़ावा देने की जरूरत, प्राथमिकताओं में बदलाव के कारण पीछे छूटा: हरि रंजन राव
- चने खाने के फायदे
- ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान से हर परिवार तक पहुंचेगा सुशासन का लाभ’
शिवनाथ कांवड़ यात्रा में शामिल हुए विधायक चंद्राकर, महमरा एनिकट में की महाआरती

शिवनाथ कांवड़ यात्रा में शामिल हुए विधायक चंद्राकर, महमरा एनिकट में की महाआरती
विधायक ललित चंद्राकर ने शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर एवं समिति के सभी सदस्यों को भव्य आयोजन के सफल संचालन के लिए बधाई और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि समिति के प्रयासों से दुर्ग जिले में धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों को नई पहचान मिल रही है। कार्यक्रम में शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर, समिति के पदाधिकारी, क्षेत्र के नागरिक, माताएं-बहनें तथा श्रद्धालु उपस्थित रहे।














