Breaking News

नेपाल त्रासदी पर विश्व हिन्दू परिषद ने जताई संवेदना, सहायता की घोषणा


देश 27 August 2026
post

नेपाल त्रासदी पर विश्व हिन्दू परिषद ने जताई संवेदना, सहायता की घोषणा

नई दिल्ली, 27 अगस्त। विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) ने नेपाल के उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्रों में आई विनाशकारी बाढ़ पर गहरा दुख व्यक्त किया और सहायता की घोषणा की।

वीएचपी ने तिब्बत-नेपाल सीमा पर आई प्राकृतिक आपदा के रसुवा की भोटेकोशी नदी में भीषण जलप्रवाह से हुई जन-धन की भारी हानि पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। परिषद और संपूर्ण हिंदू समाज इस विपदा की घड़ी में नेपाली समाज, पीड़ित परिवारों और प्रभावित जनसमुदाय के साथ खड़ा है। परिषद ने कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा पर गये यात्रियों के जीवन पर मंडराये संकट पर भी चिंता जताई है।

परिषद ने कहा कि वह केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न प्रकार की सहायता के अतिरिक्त भारतीय समाज की ओर से भी राहत सामग्री और सहायता राशि संग्रह कर प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को उपलब्ध करायेगी।

उल्लेखनीय है कि नेपाल के रसुवा और आसपास के क्षेत्रों में भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह अचानक आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक कम से कम 157 लोगों की मौत हो चुकी और लगभग 700 लोग लापता हैं।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.