नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद भारत सरकार ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि नेपाल में काफी भारतीय लापता हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय बचाव दल, प्रभावित क्षेत्र में मौजूद हैं और राहत अभियान में सक्रियता से जुटे हुए हैं।
श्री सिंह ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। उन्होंने कहा कि भारत, नेपाल की सरकार के साथ लगातार राहत और बचाव के लिए समन्वित प्रयास कर रहा है।















