Breaking News

मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह विश्व का सबसे तेजी से विकसित होने वाला कंटेनर बंदरगाह बनकर उभरा है।


देश 27 August 2026
post

मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह विश्व का सबसे तेजी से विकसित होने वाला कंटेनर बंदरगाह बनकर उभरा है।

मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह विश्व का सबसे तेजी से विकसित होने वाला कंटेनर बंदरगाह बनकर उभरा है। बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि बंदरगाह ने वैश्विक स्तर पर 21वां स्थान हासिल कर लिया है और 2026 की पहली छमाही में कंटेनर परिवहन में 13.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में बंदरगाह ने विश्व के शीर्ष 30 बंदरगाहों को पीछे छोड़ दिया है। श्री सोनोवाल ने कहा कि वैश्विक रैंकिंग में अनुपस्थिति से लेकर एक अग्रणी बंदरगाह के रूप में उभरने तक, भारत के समुद्री क्षेत्र ने पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में नए मुकाम हासिल किए हैं।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.