Breaking News

मौसम: आज ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश का अनुमान


देश 31 August 2026
post

मौसम: आज ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया है। अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और उत्तराखंड में भी दिन के समय तेज बारिश होने की उम्मीद है। असम, मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी आज मूसलाधार बारिश हो सकती है। विभाग ने आज बिहार, झारखंड, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, सिक्किम और तेलंगाना में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है। पूर्वोत्‍तर भारत, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.