Breaking News

दुबई में महिला टी-20 एशिया कप क्रिकेट में भारत ने अपने आरंभिक मैच में थाईलैंड को 94 रन से हराया


खेल 31 August 2026
post

दुबई में महिला टी-20 एशिया कप क्रिकेट में भारत ने अपने आरंभिक मैच में थाईलैंड को 94 रन से हराया

महिला क्रिकेट में, भारत ने कल रात दुबई में थाईलैंड को 94 रनों से हराकर टी- टवेंटी एशिया कप 2026 अभियान की शानदार शुरुआत की। पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। भारत ने थाईलैंड को 15 ओवर और तीन गेंद में मात्र 65 रनों पर ऑल आउट कर दिया। थाईलैंड की ओर से नन्नापत कोंचारोएनकाई ने 41 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ स्कोर किया, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। इससे पहले, थाईलैंड महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। शेफाली वर्मा बल्ले से स्टार रहीं, जिन्होंने 64 रन बनाकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई, जब स्मृति मंधाना 19 रन पर रन आउट हो गईं। शेफाली वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत से भारत को टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले मजबूत शुरुआत मिली।

दुबई में आज ग्रुप-बी के एक मैच में बांग्लादेश का सामना इंडोनेशिया से होगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।

You might also like!