Breaking News

दो वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय श्रमिक पंजीयन कार्डों के नवीनीकरण के लिए पोर्टल पुनः खुला


छत्तीसगढ़ 01 September 2026
post

दो वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय श्रमिक पंजीयन कार्डों के नवीनीकरण के लिए पोर्टल पुनः खुला

अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026

श्रम पदाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा पिछले 02 वर्ष या उससे अधिक समय से निष्क्रिय (बंद) पड़े श्रमिक पंजीयन कार्डों के नवीनीकरण  हेतु पोर्टल पुनः खोल दिया गया है। इस हेतु नजदीकी चॉइस सेंटर (CSC), श्रम सुविधा केंद्र, विशेष शिविरों में पंजीयन करा सकते हैं। इस हेतु आवश्यक दस्तावेज पुराना श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और लाइव फोटो है। उन्होंने बताया कि कार्ड रिन्यू होते ही छात्रवृत्ति, प्रसूति सहायता, नोनी सशक्तिकरण और सियान सहायता तथा श्रमिक पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ पुनः मिलने लगेगा। सभी पात्र निर्माण श्रमिकों से तुरंत नवीनीकरण कराने अपील की गई है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.