न्यूयॉर्क, 03 सितंबर गत चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने कलाई की चोट के कारण करीब पांच महीने तक बाहर रहने के बाद यूएस ओपन में अपनी वापसी को मजबूती दी है। स्पेन के अल्कराज ने बुधवार को पुर्तगाल के जेमी फारिया को 4-6, 6-0, 6-3, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।
लगभग पांच महीने बाद सोमवार को रोमन सफीउल्लिन के खिलाफ सीधे सेटों में जीत के साथ वापसी करने वाले अल्कराज को फारिया के खिलाफ पहले सेट में संघर्ष करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 72वें स्थान पर काबिज फारिया ने 4-3 की बढ़त के लिए अल्कराज की सर्विस तोड़ी और अपनी मजबूत सर्विस के दम पर पहला सेट 6-4 से जीत लिया।
दूसरे सेट की शुरुआत में भी फारिया ने अल्कराज पर दबाव बनाया और दो बार ब्रेक का मौका हासिल किया। हालांकि, अल्कराज ने सही समय पर अपने खेल की गति बढ़ाई। उन्होंने आर्थर ऐश स्टेडियम में दर्शकों को शानदार ड्रॉप शॉट और लॉब के संयोजन से रोमांचित किया और दूसरा सेट 6-0 से जीतकर मुकाबले में वापसी की।
तीसरे सेट में सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन अल्कराज ने अपने शानदार शॉट्स से फारिया को लगातार दबाव में रखा। 23 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी ने धीरे-धीरे मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
चौथे सेट में फारिया की सर्विस कमजोर पड़ने का अल्कराज ने पूरा फायदा उठाया और 6-2 से सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब तीसरे दौर में उनका सामना चीन के वू यीबिंग से होगा।
Breaking News
- गंभीर किरदारों के बाद रोमांटिक कॉमेडी करना चाहती हैं तापसी पन्नू
- सीजी पीएससी - 2025 लिखित परीक्षा में चयनित 608 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 21 सितंबर से एक अक्टूबर तक
- रायपुर : कलेक्टर ने ली प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक
- स्टॉक मार्केट में क्विक फॉरेंसिक सॉल्यूशंस की जबरदस्त शुरुआत, बंपर मुनाफे में आईपीओ निवेशक
- बार-होटल भी रहेंगे बंद
- जूनियर एशिया कप: खिताब बचाने उतरेंगी भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें
- अटल आरोग्य लैब बनी मरीजों के लिए संजीवनी, 134 प्रकार की जांच निःशुल्क
- सेवा सेतु से महज 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र
- मानसून में एक्सरसाइज के दौरान बढ़ जाता है चोट का खतरा ऐसे रहें सुरक्षित
- सकारात्मक वैश्विक संकेतों और अमेरिकी यील्ड में नरमी के बीच भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुले।
यूएस ओपन: गत चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने जेमी फारिया को हराकर तीसरे दौर में बनाई जगह















