Breaking News

जिले में 15 सितम्बर तक साक्षरता पखवाड़ा का किया जा रहा आयोजन


छत्तीसगढ़ 04 September 2026
post

जिले में 15 सितम्बर तक साक्षरता पखवाड़ा का किया जा रहा आयोजन

बलरामपुर, 04 सितंबर 2026

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में साक्षरता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप संचालित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन-जन को साक्षर बनाना है। इसी कड़ी में भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा 08 सितम्बर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर 01 से 15 सितम्बर तक पूरे देश में साक्षरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले में तिथिवार गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इस अभियान का लक्ष्य 15 वर्ष से अधिक आयु के उन वयस्कों को सशक्त बनाना है, जिन्होंने विद्यालयीन शिक्षा प्राप्त नहीं की है।
उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा सितम्बर 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है। सर्वे के अनुसार बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में असाक्षरों की कुल संख्या 6250 है, जिनमें 3750 महिलाएं तथा 2500 पुरुष पंजीकृत हैं। महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित होने वाले इन असाक्षर परीक्षार्थियों की तैयारी हेतु जिले में उल्लास केन्द्रों का सतत संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनीटरिंग भी की जा रही है।

You might also like!