अभिनेता मनोज बाजपेयी जल्द ही पर्दे पर महात्मा गांधी के किरदार में नजर आने वाले हैं। सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बन रही आगामी हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। तस्वीर में मनोज बाजपेयी गांधी जी के रूप में पूरी तरह बदले नजर आ रहे हैं। उनके लुक के साथ-साथ बॉडी लैंग्वेज में भी गांधी जी की झलक दिखाई दे रही है। फर्स्ट लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म और अभिनेता के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
फिल्म की कहानी आजादी के दौर से जुड़े 21 दिनों के एक कम चर्चित घटनाक्रम पर आधारित बताई जा रही है। मनोज बाजपेयी पहली बार महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में उनके लुक को लेकर शुरुआत से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता थी। सामने आई तस्वीर में उनका इंटेंस अंदाज और किरदार के लिए किया गया ट्रांसफॉर्मेशन खास तौर पर ध्यान खींच रहा है। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ अभिनेता सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सुधीर मिश्रा ने संभाली है, जिन्हें 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' और 'धारावी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
इस फिल्म के लिए हिंदी सिनेमा के कई अनुभवी नाम एक साथ आए हैं। अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत बनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जबकि एनएच स्टूडियोज इसे प्रस्तुत कर रहा है। अनुभव सिन्हा बतौर निर्माता 'मुल्क', 'आर्टिकल 15' और 'थप्पड़' जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं। महात्मा गांधी जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व के किरदार में मनोज बाजपेयी का नजर आना और सुधीर मिश्रा का निर्देशन इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।
Breaking News
- प्रदेश के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- 30 फीट ऊंची मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उमड़ा जनसैलाब, श्री राम सेना विश्रामनगर ने फोड़ी मटकी
- बिहार के घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी, साथ खड़े रहने का किया वादा
- पीएम के दिल्ली विश्वविद्यालय कार्यक्रम पर खरगे बोले- संवाद के बजाय हुआ राजनीतिक प्रचार
- पूरन-नरेन के दम पर टीकेआर की जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें कायम
- भारत ने मलेशिया को 11-1 से हराया, जूनियर एशिया कप में लगातार दूसरी जीत
- महात्मा गांधी के किरदार में ढले मनोज बाजपेयी, फर्स्ट लुक जारी
- जितेंद्र सिंह ने 'सीएसएस शील्ड' का समर्थन किया, अधिक उत्तरदायी सेवा नियमों की मांग की
- राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने पहुंच और लाभ-साझाकरण वितरण में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया।
- चाइना मास्टर्स बैडमिंटन: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरुष युगल फाइनल में पहुंचे
महात्मा गांधी के किरदार में ढले मनोज बाजपेयी, फर्स्ट लुक जारी















