Breaking News

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को फौरन सील करने के निर्देश


देश 07 September 2026
post

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को फौरन सील करने के निर्देश

नई दिल्ली, 07 सितंबर।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह सत्य निकेतन घटनास्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था एवं चल रही कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भवन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा हादसे के जिम्मेदार पाए जाने वाले एमसीडी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने आसपास के पीजी एवं भवनों की भी सघन जांच, नियमों का उल्लंघन मिलने पर सीलिंग करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्लीवासियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा, लापरवाही पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। हादसे में मरने वालों की संख्या छह हो गई है और बचाव व राहत कार्य जारी है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.