Breaking News

कीव में अमरीकी दूतों ने राष्ट्रपति वलोदिमीर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की, शांति वार्ता पर हुई चर्चा


विदेश 07 September 2026
post

कीव में अमरीकी दूतों ने राष्ट्रपति वलोदिमीर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की, शांति वार्ता पर हुई चर्चा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कल कीव में अमरीका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर से मुलाकात कर रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने पर चर्चा की। वार्ता के दौरान, ज़ेलेंस्की ने कहा कि क्षेत्रीय मुद्दे का समाधान अंततः केवल राष्ट्रीय नेताओं के स्तर पर ही संभव हो सकता है।
 
उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों, सुरक्षा गारंटी, यूक्रेन के भविष्य और आर्थिक पुनर्निर्माण योजना पर तीन दौर की वार्ता की। विटकॉफ ने बताया कि अमरीकी प्रतिनिधिमंडल मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई पिछली चर्चाओं से विचार लेकर आया था। उन्‍होंने कहा कि अमरीका इस संघर्ष का कूटनीतिक समाधान चाहता है। कुशनर ने कहा कि रूस के उद्देश्यों को भविष्य के लक्ष्यों के साथ-साथ ध्यान में रखना होगा।
 
ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की सैन्य शक्ति सुरक्षा व्यवस्था का केंद्र बिंदु बनी रहनी चाहिए और उन्होंने स्थायी शांति सुनिश्चित करने में मदद के लिए भविष्य की परामर्श बैठकों में यूरोपीय भागीदारों के शामिल होने का स्वागत किया।
 
यह बातचीत, अमरीका, रूस और यूक्रेन के बीच जारी चर्चा में गति बनाए रखने के प्रयास को दर्शाती हैं।  

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.