रायपुर, 07 सितंबर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस कृष्ण राम महापात्र आज पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल रमेन डेका उन्हें शपथ दिलाएंगे।
शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1:30 बजे रायपुर स्थित लोक भवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित होगा। समारोह में प्रदेश के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।पांच सितंबर को जारी अधिसूचना के तहत ओडिशा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्रा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। ।
न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्रा ने 7 फरवरी 1988 को ओडिशा राज्य बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया था। उन्हें कानून की विभिन्न शाखाओं में करीब 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने फरवरी 1988 से उड़ीसा स्टेट बार काउंसिल में पंजीकरण कराकर सिविल, क्रिमिनल और संवैधानिक मामलों में लंबी वकालत की है। उन्हें 17 अप्रैल 2015 को ओडिशा उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया था।
















