नई दिल्ली:
गणेश चतुर्थी का त्यौहार हफ्तेभर दूर है. 14 सितंबर को देशभर में गणबति बप्पा का यह खास दिन सेलिब्रेट किया जाएगा. जहां घर पर लोग बप्पा को विराजेंगे तो वहीं पंडालों में जोर शोर से बप्पा का स्वागत होगा. लेकिन इस दौरान एक चीज जरुर होगी वह है बप्पा के गाने. इन्हीं में से एक एबीसीडी एनी बॉडी कैन डांस फिल्म का साडा दिल वि तू गाना. इसे गा गा गा गणपति के नाम से भी जाना जाता है, जो 2013 में आया था और लोगों के दिल में बस गया था.
बप्पा के इस गाने पर खूब करेंगे डांस
2013 में आई फिल्म ABCD – Any Body Can Dance के इस गाने को भगवान गणेश (बाप्पा मोरया) को समर्पित है, जो एक एनर्जेटिक डिवोशनल डांस ट्रैक है. इसमें पंजाबी-हिंदी लिरिक्स, रैप, ढोल और पारंपरिक आरती का मिक्स है, जो पंडाल में खूब सुनने को मिलता है. गाने में “गा गा गा गणपति… बाप्पा मोरया” वाला हिस्सा सबसे लोकप्रिय है.
डांस ने बनाया खास
साडा दिल वि तू गाने को खास उसके डांस ने बनाया है, जिसमें प्रभु देवा, गणेश आचार्य, धर्मेश येलांडे और अन्य डांसर्स नजर आते हैं. वहीं फिल्म के निर्देशक रेमो डीसूजा हैं. जबकि गाना हार्ड कौर ने गाया है. म्यूजिक सचिन जिगर ने दिया और लिरिसिस्ट मयूर पुरी हैं.
गाने के बोल
इसके अलावा "गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णुः गुरुर देवो महेश्वरः, गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः" का भी इस्तेमाल किया गया है, जिसका अर्थ है गुरु ही ब्रह्मा हैं (सृष्टि करने वाले) गुरु ही विष्णु हैं (पालन करने वाले) गुरु ही महेश्वर (शिव) हैं (संहार करने वाले) गुरु ही साक्षात परब्ह्म (परमात्मा) हैं. ऐसे श्री गुरु को नमस्कार है.















