Breaking News

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम घोषित, बावुमा और कोएत्जी की वापसी


खेल 07 September 2026
post

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम घोषित, बावुमा और कोएत्जी की वापसी

जोहान्सबर्ग, 07 सितंबर। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की घरेलू वनडे श्रृंखला के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान तेम्बा बावुमा संभालेंगे, जबकि तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी की भी टीम में वापसी हुई है।

बावुमा ने आखिरी बार दिसंबर, 2025 में भारत के खिलाफ वनडे मुकाबला खेला था। कोएत्जी 2023 विश्व कप के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम में लौटे हैं। नामीबिया के खिलाफ हालिया श्रृंखला में आराम दिए गए नियमित खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है। इनमें एडेन मार्करम, मार्को यानसेन, लुंगी एनगिडी, डेविड मिलर, कॉर्बिन बॉश और क्विंटन डिकॉक शामिल हैं। मार्करम श्रृंखला के दूसरे और तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह श्रृंखला अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

दोनों टीमें अक्टूबर में तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भी आमने-सामने होंगी। दक्षिण अफ्रीका ने अभी टेस्ट श्रृंखला के लिए अपनी टीम घोषित नहीं की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को ही अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया था।

दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम:

तेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को यानसेन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.