Breaking News

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने ग्रीनलैंड के लिए 20 करोड़ यूरो के निवेश पैकेज की घोषणा की


विदेश 08 September 2026
post

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने ग्रीनलैंड के लिए 20 करोड़ यूरो के निवेश पैकेज की घोषणा की

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन ने ग्रीनलैंड के लिए 20 करोड़ यूरो के निवेश पैकेज की घोषणा की है। इसका उद्देश्य यूरोपीय संघ और ग्रीनलैंड के बीच सहयोग मजबूत करना और वहां निवेश को बढ़ावा देना है।

यह पैकेज वर्ष 2026 और 2027 में लागू होगा। न्यूक में फॉन डेर लायन, ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेंस-फ्रेडरिक नील्सन और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने साझेदारी मजबूत करने के लिए संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए। ग्रीनलैंड डेनमार्क के अधीन एक स्वशासित क्षेत्र है। इस बीच, अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर अमरीकी नियंत्रण संबंधी टिप्पणियों से यूरोपीय देशों में चिंता बढ़ी है और आर्कटिक की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हुई है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.