Breaking News

उत्तर कोरिया और रूस ने तुमेन नदी पर साझा सीमा पर पहले सड़क पुल को यातायात के लिए खोला


विदेश 08 September 2026
post

उत्तर कोरिया और रूस ने तुमेन नदी पर साझा सीमा पर पहले सड़क पुल को यातायात के लिए खोला

उत्तर कोरिया और रूस ने तुमेन नदी पर आज अपनी साझा सीमा पर पहले सड़क पुल को यातायात के लिए खोल दिया है। इसे दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। उत्तर कोरिया के प्रधानमंत्री पाक थाए-सोंग और रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन ने वीडियो माध्यम से उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। दोनों देशों ने कहा कि नया पुल व्यापार, पर्यटन और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देगा। अब तक उत्तर कोरिया और रूस के बीच तुमेन नदी पर केवल रेल पुल के जरिए आवाजाही होती थी।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.