रायपुर, 9 सितंबर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले बुधवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। रायपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) के बैकलॉग पदों पर नियुक्तियों की स्थिति की जानकारी लेंगे। इसके बाद सुबह 10:45 बजे स्टेट गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।
प्रेसवार्ता के बाद आठवले बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वहां वह रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष ऊषा अफले से मुलाकात करेंगे तथा केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास भी जाएंगे। दोपहर 3 बजे सोशल वेलफेयर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे और शाम 5 बजे गौरव सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री शाम करीब 7:30 बजे रायपुर लौटेंगे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके बाद रात 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होंगे।















