Breaking News

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी शुरू होने से पहले, 12 से 21 सितंबर के बीच केन्‍द्रीय, दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी भारत के बड़े हिस्सों में तेज बारिश की आशंका


देश 09 September 2026
post

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी शुरू होने से पहले, 12 से 21 सितंबर के बीच केन्‍द्रीय, दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी भारत के बड़े हिस्सों में तेज बारिश की आशंका

भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी शुरू होने से पहले 12 से 21 सितंबर के बीच केंद्रीय, दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी भारत के बड़े भाग में वर्षा होने का अनुमान है। मौसम के मॉडलों ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में होने जा रही वर्षा कमजोर पड़ते मॉनसून चक्र को अस्थायी रूप से पुनर्जीवित कर सकती है। इसके कारण सितंबर के उत्तरार्ध में देश के कई भागों में बौछारें पड सकती हैं और गरज के साथ वर्षा हो सकती है। उपग्रहों से प्राप्‍त नवीनतम चित्रों में भारतीय उपमहाद्वीप के बड़े भाग, विशेष रूप से उत्तर-पश्चिम भारत में, बादलों में उल्लेखनीय रूप से कमी दिखाई दी जबकि पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में वर्षा लाने वाले बादलों के समूह सक्रिय बने हुए हैं।

अभी होने वाली वर्षा के बाद विशेष रूप से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया तेज हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी आमतौर पर उत्तर-पश्चिम भारत से शुरू होती है और धीरे-धीरे पूरे देश में दक्षिण और पूर्व की ओर बढ़ती है। इसलिए, आने वाले दिनों में व्‍यापक रूप से इस मौसम में मॉनसून की वर्षा का एक अंतिम दौर शुरू हो सकता है। किसानों के लिए, वर्षा का यह समय महत्वपूर्ण होगा। विशेष रूप से अनियमित मॉनसून के बाद सितंबर की वर्षा मिट्टी की नमी बनाए रखने और फसलों के महत्वपूर्ण विकास चरणों के दौरान सहायता के लिए महत्वपूर्ण है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.