Breaking News

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिन के गुजरात दौरे पर आज अहमदाबाद पहुंचे


देश 10 September 2026
post

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिन के गुजरात दौरे पर आज अहमदाबाद पहुंचे

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिन के गुजरात दौरे पर आज अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने कहा कि गुजरात, महात्मा गांधी और सरदार पटेल की जन्मभूमि है।श्री कुमार ने कहा कि वे राज्य के बूथ लेवल अधिकारियों-बीएलओ और चुनावी साक्षरता क्लब-ईएलसी के सदस्यों से संवाद करेंगे। ये लोग निर्वाचन आयोग और मतदाताओं के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

उन्‍होंने आज साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री कुमार आज शाम अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रमुख नागरिकों के साथ भारत में चुनाव-विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र विषय पर संवाद करेंगे।
श्री कुमार गुजरात विश्वविद्यालय में कल पांच सौ से अधिक बीएलओ से बातचीत करेंगे और शेला स्थित अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण सभागार में एक हजार से अधिक चुनावी साक्षरता क्‍लब सदस्यों को संबोधित करेंगे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.