Breaking News

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा मंत्री ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं।


देश 14 September 2026
post

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा मंत्री ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज हिंदी दिवस के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि साहित्य और पत्रकारिता से लेकर सिनेमा, टेलीविजन, शिक्षा और डिजिटल जगत तक, हिंदी लाखों लोगों के लिए अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम बन गई है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट, सोशल मीडिया, डिजिटल शिक्षा, प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में भारतीय भाषाओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होती जा रही है।

लोकसभा अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि हिंदी ज्ञान, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और आधुनिक अभिव्यक्ति की एक प्रभावी भाषा के रूप में उभर रही है। उन्होंने आगे कहा कि हिंदी ने भारत के आत्मविश्वास, गौरव और वैश्विक प्रतिष्ठा को पहचान दी है और यह नागरिकों का दायित्व है कि वे हिंदी को नई पीढ़ी, नई तकनीकों और नए अवसरों से जोड़ें।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि हिंदी मात्र एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, सभ्यता और जीवन मूल्यों की सशक्त अभिव्यक्ति है। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि हिंदी वह भाषा है जो भारत की विविधता को एकता के धागे में पिरोती है। उन्होंने नागरिकों से हिंदी भाषा के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने तथा ज्ञान, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में इसे और अधिक सशक्त बनाने का आग्रह किया।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.